मधुबनी : 551 कुमारी कन्याओं नें निकाली कलश शोभायात्रा, जन्माष्टमी कों लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 सितंबर 2023

मधुबनी : 551 कुमारी कन्याओं नें निकाली कलश शोभायात्रा, जन्माष्टमी कों लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण

Shobya-yatra-rajnagar
राजनगर/मधुबनी, जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र में कृष्ण जन्मोत्सव तैयारी अंतिम रूप दिया जा रहा है। आज भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्स्व कों लेकर कुमारी कन्याओ कलश शोभायात्रा निकाली। भगवानपुर बजार इस्थित भगवती स्थान में तीसरा जन्मोत्स्व नव युवक कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज बुद्धवार कों विभिन्न स्थानों कुल 551 कुमारी कन्याओं नें भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। वही राजनगर बजार इस्थित रामजानकी मंदिर, मिर्जापुर महंथ मंदिर, केशवनगर इस्थित शिव मंदिर, राजनगर गंज चौक इस्थित शिव मंदिर, मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर भगवानपुर प्रांगण, बकुआर इस्थित राधा कृष्ण मंदिर, भरिया विशनपुर इस्थित विशाहरा स्थान, एकम्मा चौक समीप महादेव मंदिर, इन मंदिर में कई वर्षो पूर्व से राधा कृष्ण प्रतिमा स्थापित कर बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस मौके रात्रि भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम मैथली जागरण सहित कृतन मंडलियो द्वारा भी संध्या भजन जगह आयोजन किया जाता है। वही इसको लेकर मंदिर संध्याकाल से श्रद्धालुओं भक्तों भीड़ उमड़ पड़ती है।

कोई टिप्पणी नहीं: