मधुबनी : संतोष साह अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 1 अक्तूबर 2023

मधुबनी : संतोष साह अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने

Santosh-sah-madhubani
जयनगर/मधुबनी जिला के जयनगर के निवासी संतोष साह को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन मधुबनी ज़िला का युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त होने पर लोगों ने शुभकामनायें दी। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक पवन कुमार जायसवाल ने कहा कि संतोष साह के अंदर संगठन के प्रति  निष्ठा, संघर्षशीलता, ईमानदारी, तेजस्विता, एवं कर्मठता को देखते हुए अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन,मधुबनी ज़िला का युवा मोर्चा का अध्यक्ष मनोनित किया गया है। इस अवसर पर संतोष साह ने कहा कि अखिल भारतीय वैश्य के लिए हर तरह से कार्य करेंगे और किसी भी अखिल भारतीय वैश्य समाज के लोगों के लिए कोई भी तकलीफ होगी, तो मैं हर वक्त उनके साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा की नई ऊर्जा के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। बधाई देने वालों में पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ,जिला संयोजक प्रहलाद पूर्वे, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष हीरा मांझी,शिव शंकर ठाकुर,लाल प्रसाद,कृष्णकांत प्रसाद,अवध प्रसाद,संजीव साह,सुमित राउत,अमित राउत,पप्पू पूर्वे,अरुण गुप्ता,विजय अग्रवाल,संजीत गुप्ता,सुधीर गुप्ता,अमरेश जायसवाल,नवीन चौधरी,दीपक गुप्ता सहित अन्य है।

कोई टिप्पणी नहीं: