मधुबनी, राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ मधुबनी का एक दिवसीय बैठक होटल सिंघानिया के सभागार में राजद जिला अध्यक्ष रेणु यादव के अध्यक्षता में किया गया बैठक में जिला कमिटी के विस्तार सहित 12 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जायसवाल सहित प्रदेश के कई पदाधिकारियों के मधुबनी आगमन पर जिला मुख्यालय में विस्तारित बैठक करने का निर्णय लिया गया जिसमे प्रखंड कमिटी से लेकर पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति पर चर्चा किया गया बैठक में जिला कार्यकारणी विस्तार किया है। जिसमे प्रधान महासचिव अल्का झा कोषाध्यक्ष सह प्रवक्ता विभा कुमारी सहित 25 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमे में दो उपाध्यक्ष सबिता कुमारी, पूनम भारती तीन महासचिव रूबी कुमारी, रामदुलारी देवी,रेखा शर्मा सचिव उषा झा,मुन्नी चौधरी बनाए गए हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष ने सत्र 2022-25 के लिए कमिटी का विस्तार किया। प्रखंड अध्यक्ष के तौर पर अनिला पासवान जयनगर , फरहद जबी कलुआही, सरिता कुमारी लदनिया,रामसती देवी खजौली, ललिता कुमारी बेनीपट्टी, बबिता कुमारी खुटौना, गजला परवीन घोंघरडिहा, सैरुल खातून मधवापुर, रुचि कुमारी बिस्फी निर्मला देवी फुलपरास, नुसरत खातून बाबूबरही, इंद्रा देवी राजनगर, जयमाला पाण्डेय बनाया गया है। संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रेणु यादव ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और राजद के विचारों को घर-घर पहुंचाने की बात कही।महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल हमारी सरकार के द्वारा लगातार की जा रही है। जब हम पंचायत और बूथ स्तर पर महिलाओं को संगठन में दायित्व सौंपेंगे तो निश्चय ही आने वाले समय में हम हर परिवार तक पहुंचने में सफल होंगे।
रविवार, 8 अक्टूबर 2023

मधुबनी : राजद महिला प्रकोष्ठ की सांगठनिक विस्तार पर बैठक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें