नालंदा : डीएम ने बेन प्रखंड में मुरगावां तालाब एवं उच्च विद्यालय का किया अवलोकन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 अक्तूबर 2023

नालंदा : डीएम ने बेन प्रखंड में मुरगावां तालाब एवं उच्च विद्यालय का किया अवलोकन

Nalanda-dm-inspaction
नालंदा। बेन प्रखंड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज मुरगावां में तालाब का निरीक्षण किया। इस तालाब का जीर्णोद्धार लघु जल संसाधन विभाग द्वारा किया गया है। मुरगावां स्थित राजकीय कृत नेफा बलिदान स्मारक +2 उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। इस विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण कार्य मनरेगा के माध्यम से कराने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी ने परवलपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनावाँ का भी भ्रमण किया। इस विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण मनरेगा के माध्यम से 9.94 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। चहारदीवारी निर्माण के उपरांत खेल मैदान का विकास किया जाएगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर एवं अन्य स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: