मधुबनी : जिले के खजौली में हुआ जन संवाद कार्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 अक्तूबर 2023

मधुबनी : जिले के खजौली में हुआ जन संवाद कार्यक्रम

  • जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार  सहित वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में खजौली प्रखंड के शराबे पंचायत में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।
  • राजेश कुमार शाह मुख्यमंत्री उधमी योजना के लाभुक ने बताया कि इस योजना की सहायता से आज उनका अपना व्यवसाय है। उन्होंने कहा कि आज न सिर्फ अपने पैरों पर खड़े है,बल्कि कई युवाओं को रोजगार भी दे रहे है।कुशल युवा कार्यक्रम की लाभुक स्वाति आज न सिर्फ अंग्रेजी एवं कंप्यूटर में दक्ष है बल्कि दुसरो को भी प्रशिक्षण दे रही है। 
  • विलट सिंह बालिका जनता +2 उच्च विद्यालय ,खजौली की छात्राओ ने  जल संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर जल संचयन के महत्व को बताया वही शराब के दुष्प्रभाव को लेकर भी शानदार प्रस्तुति दी। 
  • जिलाधिकारी ने भी जल संरक्षण पर बल देते हुए लोगो से अपने निजी चापाकलों पर सोख्ता निर्माण,छत वर्षा जल संचयन व्यवस्था स्थापित करने का किया अपील। आमजनों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझाव एवं फीड बैक प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण, प्राप्त सुझाव एवं फीड बैक पर होगी त्वरित करवाई।
  • एसपी सुशील कुमार  ने पब्लिक एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय  को लेकर किये जा रहे कार्य , डायल 112, महिला हेल्प डेस्क,अपराध नियंत्रण ,साइबर अपराध आदि को लेकर दी विस्तृत जानकारी

Jan-samvad-madhubani
मधुबनी,  जिलाधिकारी  अरविन्द कुमार वर्मा  सहित कई वरीय अधिकारियों  की उपस्थिति में खजौली प्रखंड के शराबे पंचायत में  आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आमजनो सहित काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया ।  जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की कल्याणकारी एवं विकास  योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई वही कई लाभुकों ने अपना-अपना अनुभव भी साझा किया तथा फीडबैक भी दिया। इसके पूर्व उप विकास आयुक्त, विशाल राज ने  जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में आम जनता को विस्तार से बताया ।योजनाओं का उद्देश्य, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, योजनाओं का आम जनता के जीवन में सकारात्मक प्रभाव तथा जन-सहभागिता पर बारीकी से प्रकाश डाला । जनसंवाद कार्यक्रम में विलट सिंह बालिका जनता +2 उच्च विद्यालय ,खजौली  की छात्राओ के द्वारा  जल संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। कुमारी मुस्कान,काजल कुमारी ,कचन कुमारी ,अर्चना कुमारी ,वैष्णवी आदि छात्राओं ने जल के महत्व,जल संचयन आदि के सम्बंध में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रभावकारी प्रस्तुति दिया, वही शराब के दुष्प्रभाव को लेकर भी शानदार प्रस्तुति दिया। कार्यक्रम में डीएम अरविन्द कुमार वर्मा   ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ खजौली प्रखंड में विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। डीएम ने कहा की  आमजन तक सरकार  की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं  की जानकारी पहुंचाना एवं जनता एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कायम करना एवं उपस्थित लोगों से उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करना जनसंवाद का प्रमुख उद्देश्य है।  उन्होंने कहा जनसंवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझाव एवं फीडबैक पर त्वरित करवाई भी की* जाएगी। उन्होंने कहा की सरकार विभिन्न कल्याणकारी  एवं विकास की योजनाओं  की  जानकारी अत्यंत जरूरी है, उन्होंने उपस्थित लोगो से अपील किया कि प्राप्त जानकारी को अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाये ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। जिलाधिकारी ने जल संरक्षण पर बल देते हुए लोगो से अपने निजी चापाकलों पर सोख्ता निर्माण,छत वर्षा जल संचयन व्यवस्था स्थापित करने का अपील भी किया।उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियानों के द्वारा सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियाँ शिक्षा क्षेत्र में काफी बढ़ी हैं। शराब बंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई है। लिंग भेद में कमी आई है। भ्रूण हत्या पर रोक लगी है। कन्या के जन्म को प्रोत्साहन मिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवाओं को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है तथा आर्थिक रूप से सबल बनाया है। डीएम ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना से लोग स्वच्छतायुक्त सुरक्षित आवास होने से सम्मानपूर्वक जीवन बसर कर रहे हैं। प्रखंड में बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध है।  सौर ऊर्जा के उपयोग से गॉवों की गलियाँ को रौशन करने का कार्य किया जा रहा है।। हर घर नल का जल तथा घर तक पक्की गली-नालियाँ उपलब्ध करायी गई है। स्वच्छ गॉव, समृद्ध गॉव के तहत ई-रिक्शा, पेडल रिक्शा एवं डस्टबिन का क्रय गॉव के सभी वार्डों में किया गया है। हर घर से कचड़े का उठाव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में  सभी का सह्ययोग अपेक्षित है। सोख्ता, जंक्शन चैम्बर एवं नाली आउटलेट के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थी उठा रहे हैं। कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित युवा में कम्प्यूटर, व्यवहार कौशल एवं भाषा कौशल में गुणात्मक वृद्धि आई है। सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाकर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालयों के संचालन में स्त्री शिक्षा के स्तर में संख्यात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि लाई है। सतत जीविकोपार्जन योजना तथा जीविका से परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आई है। लोगों में ख़ुशहाली आयी है।   


Jan-samvad-madhubani
डीएम  ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। सुधार की हमेशा अपेक्षा एवं संभावना बनी रहती है। जहाँ कहीं भी कमी है वहाँ सुधार करेंगे। लक्ष्य एवं उपलब्धि के गैप को पूरा करेंगे। एसपी सुशील कुमार  डायल 112, महिला हेल् डेस्क, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध आदि को लेकर दी विस्तृत जानकारी। अपने संबोधन में कहा कि अपराधमुक्त एवं नशामुक्त मधुबनी को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि डायल नंबर 112 का जरूर उपयोग करे।यह 24 घण्टे की सेवा है।  इस सेवा के तहत वर्तमान में औसतन 12 मिनट में मधुबनी पुलिस आपकी सहायता के लिए उपलब्ध हो जाती है। उन्होंने कहा कि  जनवरी 2023 से अबतक  2 लाख  देशी-विदेशी शराब जप्त की गई है साथ ही 335 कुख्यात अपराधियो की गिरफ्तारी भी की गई है। जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित राजेश कुमार शाह मुख्यमंत्री उधमी योजना के लाभुक ने बताया कि इस योजना की सहायता से आज उनका अपना व्यवसाय है। उन्होंने कहा कि आज न सिर्फ अपने पैरों पर खड़े है,बल्कि कई युवाओं को रोजगार भी दे रहे है।कुशल युवा कार्यक्रम की लाभुक स्वाति ने बताया कि मैं आज न सिर्फ अंग्रेजी एवं कंप्यूटर में दक्ष हुँ, बल्कि दुसरो को भी प्रशिक्षण दे रही हुँ। जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगो ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।कोशी नहर में क्षतिग्रस्त डैम का मरम्मति।सड़को का चौड़ीकरण  कार्य खेल मैदान में स्टेडियम का निर्माण हों ,दतुआर पंचायत में महामाया माता का  मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने आदि कई सुझाव प्राप्त हुए। उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त विशाल राज, सदर एसडीओ अश्वनी कुमार, सिविलसर्जन मधुबनी,ओएसडी अमेत विक्रम बेनामी, डीटीओ मधुबनी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में आमजनों ने भाग लिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: