मधुबनी : नेहरू युवा केन्द्र युवा ने बाबूबरही में "मेरी माटी-मेरा देश" कार्यक्रम हुआ आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 अक्तूबर 2023

मधुबनी : नेहरू युवा केन्द्र युवा ने बाबूबरही में "मेरी माटी-मेरा देश" कार्यक्रम हुआ आयोजित

Meri-mati-mera-desh-babubarhi
बाबूबरही/मधुबनी, जिले के बाबूबरही प्रखंड में नेहरू युवा केन्द्र युवा के द्वारा आयोजित "मेरी माटी-मेरा देश" कार्यक्रम अमृत कलश यात्रा का आयोजन बाबूबरही प्रखंड के कार्यालय के सामने शहीद स्मारक स्थल पर किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमन मुरारी के हाथों कलश यात्रा को पकड़ उस में कलश में मिट्टी डालकर कलश यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर मधुबनी भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीर सहीद स्थल पर भारत के विभिन्न राज्यों के पंचायत, प्रखंड, जिला, गांव टोला मुहल्ले से एकत्रित मिट्टी एवं चावल से शहीद स्थल पर जमा करके वीर शहीदों की याद किया जाएगा और इस देश की वीर शहीद आत्माओं भारत की मिट्टी में आत्मा की शांति होगी। इस मौके पर युवा समाजसेवी अशोक कुशवाहा, बाबूबरही मंडल अध्यक्ष बारिश लाल भारती, उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा, रूपेश कुमार, मुकेश कुमार, सुभक लाल महतो, सरपंच सतेलाल पासवान अशोक सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राएं भाग लिये।

कोई टिप्पणी नहीं: