सीहोर : संविधान के मूल्यों को बचाने आगे आएं युवा : शशांक सक्सेना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 नवंबर 2023

सीहोर : संविधान के मूल्यों को बचाने आगे आएं युवा : शशांक सक्सेना

Sashank-saxena-sehore
सीहोर। भारतीय जनता पार्टी सरकार में संविधानिक संस्थाओं को ढहाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। अब लडाई संविधान को बचाने की है। संविधानिक संस्थाओं को मिटाने के लिए भाजपा और पूंजीवादी ताकतें लगी हुई है। आज देश में संविधान और लोकतंत्र संकट में है। लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों को बचाने के लिए युवा आगे आएं। बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर ने हमें संविधान में समानता का अधिकार दिए। संविधान सभी को आगे बढने का समान अवसर प्रदान करता है। लेकिन आज देश में हालात कुछ और ही निर्मित हो गए हैं। यह बात जनसपंर्क के दौरान सीहोर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना ने कही। शुक्रवार को श्री सक्सेना ने नगर के गल्ला मंडी, मंडी, जनता कालोनी, संजय कालोनी, टप्पर एरिया, पीठा, फ्रीगंज, नरसिंहगढ नाका, प्रेम नगर, इन्द्रा कालोनी, मस्जिद एरिया में जनसंपर्क किया। इस दौरान फ्रीगंज मंडी क्षेत्र में संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर की चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मंडी क्षेत्र में अनेकों स्थानों पर श्री सक्सेना का स्वागत किया। जनसंपर्क में युवा बढ चढ कर कांग्रेस प्रत्याशी के साथ चल रहे हैं। श्री सक्सेना ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, युवा, व्यापारी हर वर्ग को राहत मिलेगी। प्रदेश में जनगणना कराई जाएगी, ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। सस्ता गैस सिलेण्डर, महिलाओं को 1500 रूपए हर माह, विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा के साथ ही मासिक छात्रवृत्ती मिलेगा। कांग्रेस गरीब, किसान, मजदूरों की पार्टी है। भाजपा ने पूंजीवाद को बढावा दिया है, मंहगाई से लोग परेशान है। लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। युवा परिर्वतन के संकल्प के साथ आगे बढ रहे हैं। श्री सक्सेना ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं: