बिहार : भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में कांग्रेस ने भाग लिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

  
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 नवंबर 2023

demo-image

बिहार : भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में कांग्रेस ने भाग लिया

Photo%202%20Nov
पटना. बृहस्पतिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में कांग्रेस ने भाग लिया। मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित इस रैली में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक किया। इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के प्रतिनिधि इसमें भाग लिये। जेडीयू की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने हिस्सा लिया वहीं आरजेडी का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खुद मौजूद थे। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह पटना से बाहर होने के कारण पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए कृपानाथ पाठक को भेजा था। तमाम बाम दलों के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद थे। रैली को सम्बोधित करते हुए कृपानाथ पाठक ने कहा कि भाजपा एक दमनकारी और विभाजनकारी पार्टी है। इसके चंगुल से देश को बचाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए इंडिया गठबंधन को एकजूट होकर पूरी ताकत से इसका सामना करना पड़ेगा। तभी देश को साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने वाली इस पार्टी से निजात मिल पायेगा। उन्होंने इंडिया गठबंधन को सशक्त बनाने पर बल दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *