बक्सर : तीन दिवसीय धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन समाप्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 नवंबर 2023

बक्सर : तीन दिवसीय धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन समाप्त

Christian-religion-seminar
बक्सर. बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डा.जेम्स शेखर के नेतृत्व में राजा ख्रीस्त का पर्व संपन्न हो गया.खास बात यह है कि यहां पर तीन दिवसीय धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन आयोजित किया गया.इसमें धर्मप्रांत के भक्त शामिल हुए.झारखंड में स्थित दिव्य केंद्र, हज़ारीबाग़ से फादर सेबेस्टियन, वीसीए फादर डेवेसी वीसी और सिस्टर रेश्मी आये थे.इस टीम से भक्तगण को काफी लाभ मिला. पहले दिन 24 नवंबर को पटना महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा ने पवित्र यूखरिस्ट अर्पित किया. 25 नवंबर को दूसरे दिन पटना महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप एमेरिटस विलियम डिसूजा एसजे पवित्र मिस्सा अर्पित किये.अंतिम दिन 26 नवंबर को बक्सर धर्मप्रांत के बिशप जेम्स शेखर का दिन रहा. भक्तों को आशीष दिये और पवित्र मिस्सा अर्पित किये.काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर ख्रीस्त को ही राजाओं का राजा माना.इसके साथ ही तीन दिवसीय धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन समाप्त हो गया.

कोई टिप्पणी नहीं: