टे्रन रूकवाना नहीं चाहते
कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि विकास का राग अलापते हैं, स्मार्ट सिटी बनाने की वादे करते हैं हकीकत यह है कि बीते दस वर्षों में सीहोर पिछडता ही जा रहा है। मुख्यालय पर आज हाल यह हैं कि महत्वपूर्ण टे्रन नहीं रूकती, लोग मंहगे सफर को मजबूर हैं। पर इन्हें क्या यह पूंजीपती लोग है। इन्हें अपने व्यापार से मतलब। कहा कि जनता अब ऐसे स्वार्थी लोगों को नकार चुकी है। कांग्रेस की सरकार बनने पर ऐसे लोगों को एकाधिकार समाप्त हो जाएगा। जनता का राज कायम होगा। विभागों में काम करवाने के लिए जनता को भटकना नहीं पडेगा। कमलनाथ एक दूरदृष्टि रखने वाले नेता हैं, उनके नेतृत्व में प्रदेश समृद्ध और खुशहाल होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें