भोपाल : अमरपाटन के विक्रमादित्य सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महामंत्री मनोनीत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 नवंबर 2023

भोपाल : अमरपाटन के विक्रमादित्य सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महामंत्री मनोनीत

Vikramaditya-bhopal-congress
भोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर मप्र विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह के सुपुत्र विक्रमादित्य सिंह (अमरपाटन जिला सतना) को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। उक्त आशय का पत्र आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने जारी किया है। ज्ञातव्य हो कि श्री विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस परिवार के सशक्त और सक्रिय व्यक्तित्व हैं। श्री सिंह पूरे विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी संगठन के साथ सामाजिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हैं। श्री ंिसह की नियुक्ति से पूरे विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, गुरमीत सिंह मंगू, संतोष सिंह परिहार, मनीष तिवारी, शिवा द्विवेदी, प्रशात गुरूदेव, रामराज तिवारी सहित अन्य कांग्रेस जनों की उपस्थित में श्री सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। 

कोई टिप्पणी नहीं: