बक्सर : ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ को किया रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 नवंबर 2023

बक्सर : ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ को किया रवाना

VIkait-bharat-sankalp-yatra
बक्सर,30 नवम्बर, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री, भारत सरकार केंद्र सरकार अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर जिले के विभिन्न पंचायतों में परिचालित होने वाले ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ को गुरुवार (30 नवम्बर 2023), को  झंडी दिखा कर किया रवाना। रथ यात्रा को रवाना करने के दौरान केंदीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि समावेशी विकास के दृष्टिकोण पर आधारित इस रथ यात्रा के माध्यम से लोग केन्द्रीय योजनाओं से अवगत होने के साथ ही मौके पर योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ भी प्रदान किया जायेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बुधवार (15 नवम्बर 2023) को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी, झारखंड से की गयी थी। इसी कड़ी में बिहार के कैमूर में आईईसी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा झंडी दिखा कर रवाना किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: