मधुबनी : डीएम ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर का का किया उद्घाटन। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 दिसंबर 2023

मधुबनी : डीएम ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर का का किया उद्घाटन।

  • कोई भी आम नागरिक सभी कार्यालय दिवस में कार्यालय अवधि में ई.वी.एम./ वी.वी.पैट एवं वोटिंग प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।

Evm-demonstration-madhubani
मधुबनी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर का   शुभारंभ किया। गौरतलब हो कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में जिला एवं अनुमंडल स्तर पर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर का निर्माण किया जाना है,जो आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की घोषणा से तीन माह पूर्व तक कार्यरत रहेगा। जिला स्तर पर   इसकी स्थापना  टाउन हॉल के पास स्थित ई.वी.एम. वेयर हाउस के गार्ड रूम में की गई है। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया  कि ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर का उद्देश्य EVM/VVPAT के भौतिक प्रदर्शन एवं डिजिटल तरीके से मतदाताओं को ई.वी.एम. से परिचित कराना एवं उनमें जागरूकता बढाना है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर पर  ई.वी.एम. सेट ऑन मोड में रखा गया है जहाँ कोई भी आम नागरिक सभी कार्यालय दिवस में कार्यालय अवधि में ई.वी.एम./ वी.वी.पैट एवं वोटिंग प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए वहाँ उपलब्ध ई.वी.एम. में मत डालकर मतदान प्रक्रिया से अवगत हो सकते हैं। ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर के उद्घाटन के क्रम में उप विकास आयुक्त,विशाल राज अनुमंडल पदाधिकरी,सदर,अश्वनी कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, सदर मधुबनी एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मीगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: