मधुबनी : वन घोषित क्षेत्र में किये जाने वाले सडक निर्माण निर्माण की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 दिसंबर 2023

मधुबनी : वन घोषित क्षेत्र में किये जाने वाले सडक निर्माण निर्माण की बैठक

Madhubani-dm-forest-meeting
मधुबनी, जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में वन विभाग एवं संबंधित कार्य विभाग के पदाधिकारी/अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने उक्त बैठक में सुरक्षित वन घोषित क्षेत्र में किये जाने वाले सडक निर्माण एवं अन्य कार्य में वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने तथा निधि चौक से मधुबनी रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर तक सडक के चौडीकरण मामले में उत्पन्न अड़चनों को समाप्त कराने हेतु प्रमंडलीय वन पदाधिकारी, दरभंगा एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय प्रावधान के अनुरूप सभी विभाग  आपस में समन्वय स्थापित कर ससमय विकास के कार्यों को सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करे।  बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, दरभंगा, श्रीमती रूचि ंिसंह, भा0व0से0, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, मधुबनी एवं झंझारपुर, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग , पथ प्रमण्डल, मधुबनी एवं झंझारपुर कार्यपालक अभियंता, लघु सिचाई प्रमण्डल, मधुबनी, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, मधुबनी एवं जयनगर, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमण्डल-01 मधुबनी एवं 02 झंझारपुर, कार्यपालक अभियंता, बुडको, मधुबनी एवं कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, मधुबनी, जयनगर एवं झंझारपुर उपस्थित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: