सीहोर : राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ प्रदेशाध्यक्ष खान का दिल्ली में सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 दिसंबर 2023

सीहोर : राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ प्रदेशाध्यक्ष खान का दिल्ली में सम्मान

Pasmanda-muslim-sangh-sehore
सीहोर। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड मतों से सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलाउद्दीन सैफी के द्वारा शनिवार को नई दिल्ली स्थित कार्यालय में पसमांदा मुस्लिम महासंघ प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान का शॉलश्रीफल भेंटकर पुष्प मालाऐं पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेशाध्यक्ष श्री खान के द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन अब्बा को फूल मालाऐं पहनाई गई। प्रदेशाध्यक्ष श्री खान ने प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रमों और केंद्र सरकार की योजनाओंं से पसमांदा मुस्लिम समाज के नागरिको को मिल रहे लाभ और आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर प्रदेश में पसमांदा मुस्लिम महासंघ के जिलाध्यक्षों के द्वारा की जा रही तैयारियों सहित प्रदेश में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, मदरसा शिक्षा बोर्ड, वक्फ प्रदेश कमेटी के द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यो से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष सलाउद्दीन सैफी से विशेष चर्चा की। इस दोरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सलाउद्दीन सैफी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है हम सबको मिलकर देश में अमन शांति कायम रखते हुए लोकसभा चुनावों में भी भाजपा सांसद प्रत्याशियों को विजय बनाना है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर भाजपा नेता एवं पसमांदा मुस्लिम महासंघ कार्यकर्तागण मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: