बिहार : सदाकत आश्रम में मनाई गई राजेंद्र बाबू की जयंती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 दिसंबर 2023

बिहार : सदाकत आश्रम में मनाई गई राजेंद्र बाबू की जयंती

Congress-tribute-rajendra-prasad
पटना । भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा0 राजेन्द्र प्रसाद की 139वीं जयंती रविवार को सदाकत आश्रम में मनाई गई । बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित डा0 राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर  कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि डा0 राजेन्द्र प्रसाद में विलक्षण प्रतिभा तो थी ही, उनका स्वभाव भी इतना मृदुल था कि वे अजातशत्रु थे। देश के प्रथम राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने वाले राजेन्द्र बाबू सामान्य जीवन जीने में विश्वास रखते थे। सादा जीवन उच्च विचार के वे सच्चे प्रतीक थे। प्रदेश अध्यक्ष  कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिये यह बड़े गर्व की बात है कि डा0 राजेन्द्र प्रसाद 14 वर्षों से अधिक समय तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद को सुशोभित किये। और पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में ही अंतिम सांस ली। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, वीणा शाही, श्रीमती ज्योति, नरेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, लाल बाबु लाल, गजानंद शाही, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, ब्रजेश पाण्डेय, आलोक  हर्ष, निर्मल वर्मा, राज कुमार राजन, डॉ. विनोद शर्मा, अम्बुज किशोर झा, शिव प्रकाश गरीब दास, सरवत जहाँ फातिमा, शशिकांत तिवारी, रीता सिंह, राज किशोर सिंह, आशुतोष शर्मा, केशर कुमार सिंह, दुर्गा गुप्ता, उदय शंकर पटेल, सुधा मिश्र, मृणाल अनामय, निधि पांडे, राजेश मिश्रा,  सत्येन्द्र पासवान, मृगेंद्र सिंह, सुदय शर्मा, प्रियंका सिंह, अरुणा सिंह, विमलेश तिवारी, नीतू सिंह निषाद, सरिता वर्मा, सुनील कुमार बैठा, बकी सज्जन, रमा शंकर पाण्डेय, चितरंजन सिंह, डॉ. अफजल हुसैन, विनय कान्त मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भी राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कोई टिप्पणी नहीं: