भोपाल, 6 दिसम्बर, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। पूर्व पूर्वान्ह कांग्रेसजनों ने जहांगीराबाद, लिली टॉकीज चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर और बोर्ड आफिस चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने संचालन करते हुये बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने आजादी के बाद देश में नागरिकों को स्वतंत्रता से जीवन यापन करने के लिए संविधान बनाया जिसमें जनता को मौलिक अधिकार दिये। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, गुड्डू चौहान, निकेश चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, ऋचा गोस्वामी, सुबोध जैन, हीरालाल श्रीवास, अनिल जाधव, संजय सावकारे, कमलेश यादव और बद्री यादव सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
बुधवार, 6 दिसंबर 2023

Home
मध्य प्रदेश
भोपाल : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया उनका स्मरण
भोपाल : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया उनका स्मरण
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
Newer Article
मधुबनी : फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब उमगांव ने नारायण पट्टी क्रिकेट क्लब 105 रनों से हराया।
Older Article
विशेष : समग्र स्वास्थ्य विकसित भारत की कुंजी
सीहोर : गेहूं जलने से प्रभावित हुए किसानों को दिलाएंगे पर्याप्त मुआवजा : विधायक राय
आर्यावर्त डेस्कMar 16, 2025सीहोर : अग्निकांड हानिकारक, किसानों की आर्थिक व्यवस्था हो जाती है चौपट : महाजन
आर्यावर्त डेस्कMar 16, 2025सीहोर : सरकारी अस्पताल में जानबूझकर नहीं किए जा रहे हड्डी के ऑपरेशन
आर्यावर्त डेस्कMar 16, 2025
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें