मधुबनी : कालीदास महोत्सव का उच्चैठ में होगा आयोजन, तैयारी जोड़ों पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 दिसंबर 2023

मधुबनी : कालीदास महोत्सव का उच्चैठ में होगा आयोजन, तैयारी जोड़ों पर

सभी प्रशासनिक तैयारियां अपने अंतिम चरण में।प्रसिद्ध हास्य कवि अहसान कुरैशी,मशहूर गायिका कंचन किरण मिश्रा,ज्योति ठाकुर सहित कई प्रख्यात कलाकार दो दिवसीय कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से लोगो का करेगे मनोरंजन।जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा स्वयं सम्पूर्ण तैयारियों  का किया जा रहा है सघन मॉनिटरिंग।

Kalidas-mahotsav-benipatti
बेनीपट्टी/मधुबनी, पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में जिले के बेनीपट्टी प्रखण्ड अंतर्गत कालिदास विद्यापति साईंस कॉलेज, उच्चैठ में उच्चैठ-कालिदास महोत्सव का आयोजन 8 एवम 9 दिसबर 2023 को होगा,जिसका विधिवत शुभारंभ 8 दिसम्बर 2023 को 4 बजे आपराहन में होगा।  कार्यक्रम की सभी प्रशासनिक तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा स्वयं सम्पूर्ण तैयारियों  की सघन मॉनिटरिंग की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी मनीषा कुमारी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध हास्य कवि अहसान कुरैशी,मशहूर गायिका कंचन किरण मिश्रा,ज्योति ठाकुर सहित कई प्रख्यात कलाकार दो दिवसीय कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से लोगो का मनोरंजन करेगे। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में कार्यक्रम स्थल पर श्रोताओं की बैठने की व्यवस्था,मंच की व्यवस्था,साउंड सिस्टम,सुरक्षा व्यवस्था,पेयजल की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया है। सभी तैयारियां अपनी अंतिम चरण में है। काफी संख्या में पूरी सहजता से श्रोता कार्यक्रम का आनंद ले सके ,इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: