मधुबनी : बिस्फी थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, काटे गए चालान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

मधुबनी : बिस्फी थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, काटे गए चालान

Vhacle-checking-madhubani
बिस्फी/मधुबनी, जिले के बिस्फी प्रखंड में मधुबनी पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर बिस्फी थानाध्यक्ष राजकुमार राय के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।बिस्फी-औंसी जीरोमाइल के मुख्य मार्ग बिस्फी थाना परिसर के सामने जांच के दौरान बाइक की डिक्की खोलकर सघन जांच की जा रही थी।बिना हेलमेट, इंश्योरेंस, प्रदुषण वालें वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि कई बाइक चालकों से एक-एक हजार रुपए का चालान काट कर उससे जुर्माना वसूला गया है। चालान करने की कार्रवाई अभी भी जारी है।थानाध्यक्ष ने कहा कि वाहन जांच से चोरी, लूट,शराब तस्करी एवं अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार वाहन चलाने जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। वाहन जांच के दौरान एसआई रविन्द्र चौधरी,उदय सिंह, एएसआई धनराज यादव सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: