भोपाल : नेहरू पर आरोप लगाने के पहले शाह बताएं कि संघ का आजादी की लड़ाई में योगदान है : विभा पटेल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 दिसंबर 2023

भोपाल : नेहरू पर आरोप लगाने के पहले शाह बताएं कि संघ का आजादी की लड़ाई में योगदान है : विभा पटेल

भोपाल 7 दिसम्बर, मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में जम्मू और कश्मीर से संबंधित दो विधेयकों पर चर्चा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर ‘दो बड़ी ग़लतियां’ करने का आरोप लगाने को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक बताया है। श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि किसी को भी भारत के पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी और स्वतंत्रता संग्राम का समर्थन करने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया। यदि जम्मू कश्मीर राज्य भारत का हिस्सा है, तो यह पंडित नेहरू के कारण है, इसकी पुष्टि तत्कालीन नौकरशाहों द्वारा लिखी गई किताबों से होती है। श्रीमती विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ के नेताओं का भारत की आजादी में कोई योगदान नहीं है, फिर भी वह बेबुनियाद बातें करके देश को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। श्री शाह के कथन का वास्तविकता से कोई नाता नहीं है। श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि पंडित नेहरू की राष्ट्रभक्ति, देश के प्रति समर्पण पर कोई सवाल खड़ा नहीं कर सकता। लेकिन श्री शाह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू पर आरोप लगाकर अपनी निम्न स्तरीय सोच का परिचय दिया है। श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। यह पूरा देश जानता है। पंडित नेहरू ने योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और तीन लगातार पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरु हुआ। नेहरू युग की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी शिक्षा क्षेत्र का विकास रही है।  


श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि पंडित नेहरू मानते थे कि भारत की समस्याओं के समाधान के लिए विज्ञान और तकनीक का विकास अति महत्वपूर्ण हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को आधुनिक बनाने के लिए जो काम किए, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है, आधुनिक भारत के निर्माण में किए गए उनके विकासोन्मुखी कार्यों को देखते हुए पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि पंडित नेहरू ने शिक्षा से लेकर उद्योग जगत तक हर स्तर पर देश को बेहतर बनाने के लिए अनेकों कार्य किए। पंडित नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश मे आईआईटी, आईआईएम और उच्च कोटि के विश्वविद्यालयों की स्थापना की। साथ ही अनेकों उद्योग धंधों की भी शुरूआत की। भाखड़ा नांगल बांध, फरक्का बांध, रिहंद बांध और बोकारो इस्पात कारख़ाना, भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना नेहरू जी ने ही की थी। नेहरू जी इन उद्योगों को देश के आधुनिक मंदिर मानते थे। इसके अलावा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की परिकल्पना तथा इसरो की स्थापना में नेहरू जी का प्रमुख योगदान रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: