मधुबनी : डॉ. शैलेश कुमार सिंह को मिला युवा साहित्य सम्मान, शुभचिंतकों में खुशी का माहौल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 दिसंबर 2023

मधुबनी : डॉ. शैलेश कुमार सिंह को मिला युवा साहित्य सम्मान, शुभचिंतकों में खुशी का माहौल

  • ये सम्मान भोजपुरी साहित्य के सेक्सपियर स्व० भिखारी ठाकुर जी को समर्पित करता हूं : डॉ. शैलेश

Shailendra-kumar-honored-madhubani
मधुबनी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई डी.बी. कॉलेज, जयनगर के वाणिज्य विभागाध्यक्ष, युवा शिक्षाविद्  डॉ. शैलेश कुमार सिंह को युवा साहित्य सम्मान से नवाजा गया है। डॉ. सिंह को यह सम्मान पश्चिम बंगाल स्थित प्रगति शोध फाउंडेशन व भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता के संयुक्त तत्वावधान में  समसामयिक विषय "समकालीन भोजपुरी साहित्य में स्त्री विमर्श" पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में उन्हें मुख्य अतिथि रिसड़ा चेयरमैन विजय सागर मिश्र, विशिष्ट अतिथि भोजपुरी साहित्य के ध्वजवाहक प्रो.(डॉ.) जौहर शफियाबादी की उपस्थिति में मिला। यह सम्मान भोजपुरी साहित्य के सेक्सपियर कहे जाने वाले स्व. भिखारी ठाकुर जी को समर्पित है।


साहित्य और रचनाधर्मिता के लिए मिला है पुरस्कार :

इस मौके पर भोजपुरी साहित्य के ध्वजवाहक प्रो.(डॉ.) जौहर शफियाबादी, डॉ. उमाशंकर साहू, भोजपुरी बचाओं अभियान के नेतृत्वकर्ता नंद कुमार तिवारी, अजय सिंह, लाखन सिंह, डॉ. फतेबहादुर सिंह, बांग्ला साहित्य की युवा लेखिका डॉ. सुधांशु बाला साहू, प्रकाश प्रियांशु, प्रिया पांडेय, साक्षी तिवारी, निधि सिंह, विनोद यादव सहित विभिन्न प्रांतों के कवि, लेखक व साहित्यकार मौजूद थे। डॉ. शैलेश सिंह को उनकी कृति मेरे राम के साथ साथ साहित्यिक रुचि और रचनाधर्मिता के लिए यह पुरस्कार मिला है, इससे पूर्व भी डॉ. शैलेश सिंह विभिन्न पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।


दर्जनों पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं डॉ. शैलेश :

डॉ. शैलेश कुमार सिंह को सम्मान प्राप्त होने पर महाविद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं कवियों व कला प्रेमियों के बीच हर्ष है। शुभचिंतक डॉ. सिंह को फोनकर लगातार बधाइयां दे रहे हैं। इसके पहले शैलेश सिंह शिक्षा शिरोमणि, मुंशी प्रेमचंद साहित्य सम्मान, रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड, साहित्य शिखर सम्मान आदि दर्जनों पुरस्कार एवं सम्मान से नवाजे जा चुके हैं। डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि, आज मैं जो भी हू अपने शुभचिंतकों के दुवाओं की बदौलत हूं। बांग्ला भाषी क्षेत्र में मिले सम्मान को भोजपुरी के सेक्सपियर स्व. भिखारी ठाकुर जी को समर्पित करता हूं। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नंद कुमार, डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव, डॉ. श्याम कृष्ण जी, डॉ. मो. मिनहाजुदीन, डॉ. विकास सुधाकर, डॉ. अनंतेश्वर यादव, डॉ. स्वीटी सिंह सहित विभिन्न विभाग के दर्जनों शिक्षकों, शुभचिंतकों और छात्र-छात्राओं एवं माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के मुख्य संयोजक अमित कुमार राउत ने हर्ष व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: