मधुबनी : चेतन इंडिया द्वारा विद्यालय को प्रदान किया गया एक वाटर प्यूरीफायर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 दिसंबर 2023

मधुबनी : चेतन इंडिया द्वारा विद्यालय को प्रदान किया गया एक वाटर प्यूरीफायर

Watet-pyuryfire-to-school-madhubani
पंडौल/मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड के +2 लक्ष्मीश्वर एकेडमी,सरिसब को चेतन इंडिया की क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा वाटर प्यूरीफायर दिया गया, जिसका उद्घाटन विद्यालय प्रधानाध्यापक चंद्रमोहन ठाकुर,अनिल झा,अयाची नगर युवा संगठन के संस्थापक विक्की मंडल, कंपनी के रीजनल मैनेजर संतोष कुमार, शिव कुमार,अंजनी झा, सुभाष कुमार,कन्हैय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फ़ीता काटकर किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा विद्यालय में उपलब्ध जल का टीडीएस अधिक है, जिससे छात्राओं का पानी पीने में असुविधा होती थी। लेकिन इस प्यूरीफायर लग जाने से शुद्ध जल मिलेगा। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक अनिल झा, सोहन झा, ललित ठाकुर, बिरेन्द्र यादव, ललित यादव उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: