मधुबनी : तस्करी का शराब लदा मोटरसाइकिल जब्त, तस्कर फरार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 दिसंबर 2023

मधुबनी : तस्करी का शराब लदा मोटरसाइकिल जब्त, तस्कर फरार

Alcohal-seized-kaynagar
जयनगर/मधुबनी, मधुबनी जिले के भारत-नेपाल सीमा पर अवस्तिथ जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी जानकीनगर के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। गोविंद सिंह भण्डारी कमांडेंट 48वीं वाहिनी की निर्देशानुसार बाह्य सीमा चौकी पर ओ.पी ड्यूटि द्वारा की गयी कार्यवाही में भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या-277/1 से 50मीटर भारतीय क्षेत्र की तरफ मोटरसाईकल पर नेपाल से भारतीय क्षेत्र लायी जा रही अंग्रेजी शराब मैक डॉवल 375एमएल के 20 बोतल और 10बोतल मैक डॉवल(180 एमएल) जब्त की गयी। जब्त किए गए शराब एवं मोटरसाईकल को अग्रिम कार्यवाही  हेतु बासोपट्टी थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा। इस बाबत गोविंद सिंह भण्डारी कमांडेंट, 48वीं वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है। साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित लगाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: