मधुबनी : विभिन्न पंचायतों में ग्रामीण योजनाओं का निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 दिसंबर 2023

मधुबनी : विभिन्न पंचायतों में ग्रामीण योजनाओं का निरीक्षण

Villege-scheems-inspaction
मधुबनी, जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा सहित जिले के साठ पदाधिकायों ने जिले के सुदूर विभिन्न पंचायतों में पहुंच कर सरकार की  चल रही विभिन्न  कल्याणकारी योजना,आंगन बाड़ी केंद्रों,धान अधिप्राप्ति केंद्र ,विद्यालय जन वितरण प्रणाली की दुकानों पंचायत सरकार भवन आदि का निरीक्षण किया।जिला पदाधिकारी द्वारा लौकही प्रखंड अंतर्गत  वनगामा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, झिटकी,  के प्रांगण में आयोजित विकासात्मक कैम्प का निरीक्षण भी किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय के निरीक्षण उपरांत  विद्यालय के पठन पाठन एवम मध्याह्न योजना के संबंध में  जिला शिक्षा पदाधिकारी,मधुबनी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं: