मधुबनी : चार तस्करों को तस्करी के सामान के साथ एसएसबी ने पकड़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 दिसंबर 2023

मधुबनी : चार तस्करों को तस्करी के सामान के साथ एसएसबी ने पकड़ा

Ssb-madhubani-arrest-4-smugler
जयनगर/मधुबनी, जिले के भारत-नेपाल सीमा पर अवस्तिथ जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के 48बीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी हरने के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सहायक उप निरीक्षक गुलशन कुमार की अगुवाई में रोजाना गस्ति दल के द्वारा की गयी कार्यवाही में भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 280/15 से 50 मीटर भारतीय क्षेत्र की तरफ मोटरसाईकल पर भारत से नेपाल क्षेत्र में ले जा रही अनाधिकृत सामान के साथ चार तस्करों को  गिरफ्तार किया गया है।


जप्त किये गए सामान का विवरण इस प्रकार है :-

चकोलेट(SNANKER)= 720 नग 

काला पोलिथीन- 30 कि०ग्रा०

पास पास(माउथ फ्रेशनर)= 810 नग  

पास्ता(10 पैकेट)  = 50 कि०ग्रा०

चाय-पती(100 पैकेट) = 10 कि०ग्रा०

सरसो तेल(15 बोतल) = 15 लीटर 

कुरकुरे- 600 पैकेट 

आइपीएलडीएपी (फ़ेर्टिलिज़र)-01 बैग= 50 कि०ग्रा०

मटर = 5 नग X30 कि० ग्रा० =150 कि०ग्रा०

काली मिर्च -10 कि०ग्रा० 

सेफ़्टी माचिस – 600 नग  

मोटरसाइकल - 02 नग

साइकल– 03 नग


तस्करों का विवरण इस प्रकार है:-

01) कृष्ण देव साह (उम्र- 38) सुपुत्र- श्री लक्ष्मी साह गाँव- लोहना वार्ड न॰ -25 जिला- धनुषा (नेपाल)

02) संजीव कुमार अधिकारी (उम्र- 48) सुपुत्र- श्री तेज नारायण यादव गाँव- लक्ष्मीनीया गाँव पालिका, वार्ड न॰ - 05 जिला- धनुषा (नेपाल)

03) मनोज साह (उम्र- 42) सुपुत्र- हरीनारायण साह गाँव- सपट्टी वार्ड न॰ -04 जिला- धनुषा (नेपाल)

04) रवि कुमार मंडल (उम्र- 20) सुपुत्र- उमेश मंडल गाँव- तरही वार्ड न॰ -04 जिला- धनुषा (नेपाल) है।


जब्त किए गए अनधिकृत सामान, मोटरसाइकल एवं साइकल को अग्रिम कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय पिपरौन को सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा… वहीं, गोविंद सिंह भण्डारी कमांडेंट, 48वीं वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष नाका, और गश्ती के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है और अवैध रूप से हो रही तस्करी को रोका जा रहा है। साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा  गश्ती तेज कर दी गई है, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: