मधुबनी : जयनगर नगर से भाजपा नेता प्रदेश भाजपा कार्यसमिति मे हुए शामिल, बधाई दे रहे लोग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 24 दिसंबर 2023

मधुबनी : जयनगर नगर से भाजपा नेता प्रदेश भाजपा कार्यसमिति मे हुए शामिल, बधाई दे रहे लोग

Jaynagar-bjp-leader
जयनगर/मधुबनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार दीपक को लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव पंकज राठौर को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण सह संयोजक के रूप में मनोनीत करने के केंद्रीय नेतृत्व एव  प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, मयंकेश्वर सिंह, शम्भू केशरी एव भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा को धन्यवाद दिया है। वहीं, इस मनोयन पर विधायक अरुण शंकर प्रसाद, पूर्व एमएलसी सुमन कुमार महासेठ,भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर झा, जिला उपाध्यक्ष अमरेश झा,जयनगर प्रखंड अध्यक्ष उद्धव कुँवर, नगर अध्यक्ष सूरज गुप्ता,रामकुमार साह,सुमित कर्ण,विकाश चंद्र,रमेश झा,गणेश पासवान,अरविंद तिवारी,अनिल महतो,गंगा साह अन्य व्यवसाई वर्ग ने शुभकामनाएं दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: