भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति का हुआ पुनर्गठन, अशोक सिंह बने अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 दिसंबर 2023

भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति का हुआ पुनर्गठन, अशोक सिंह बने अध्यक्ष

Mp-congress-disciplinary-comittee
भोपाल 11 दिसम्बर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी द्वारा प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति का पुनर्गठन करते हुये वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष श्री अशोक सिंह को प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सात अन्य कांग्रेस नेताओं को समिति का सदस्य बनाया गया है। उक्त आशय का पत्र आज प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह द्वारा जारी किया गया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि श्री अशोक सिंह को समिति का अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्रीगण सज्जन सिंह वर्मा, पी.सी. शर्मा, हर्ष यादव, सईद अहमद, पूर्व सांसद गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी और पूर्व विधायकद्वय श्रीमती नेहा सिंह और प्रताप लोधी को समिति का सदस्य बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: