सीहोर : न्यायाधीश ने राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वयंसेवको को किया सम्मानित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 दिसंबर 2023

सीहोर : न्यायाधीश ने राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वयंसेवको को किया सम्मानित

Justice-honor-nss-sehore
सीहोर। राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सीहोर के स्वयंसेवको को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विविध सेवा प्राधिकरण सतीश चंद्र शर्मा और जिला न्यायाधीश एवं विविध सेवा प्राधिकरण सचिव मुकेश कुमार दांगी के द्वारा सीहोर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर नेशनल लोक अदालत में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना युक्त संस्थानों के स्वयंसेवकों के द्वारा जिला सीहोर में समय समय पर जन जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं और जन कल्याण समाज निर्माण के कार्य जिले में आयोजित करते रहते हैं। नेशनल लोक अदालत में राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तर पुरुस्कार प्राप्त अभिषेक विश्वकर्मा राष्ट्रीय शिविरार्थी आशीष मेवाड़ा,शिवानी प्रजापति,अमित शर्मा,आदित्य गौर,श्रद्धा मेवाड़ा,विवेक भूमिया यशराज चौहान,सोनिया चौहान, सलोनी कौशल,दीपिका सहित अन्य स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: