मधुबनी : जिला भाजपा कार्य समिति एवं पदाधिकारी की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 दिसंबर 2023

मधुबनी : जिला भाजपा कार्य समिति एवं पदाधिकारी की बैठक

Bjp-working-comitti-meeting
मधुबनी, आज दिनांक 27 दिसंबर 2019 को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा पार्टी कार्यालय में जिला कार्य समिति एवं पदाधिकारी की बैठक की गयी बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणधीर खन्ना एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र नारायण ठाकुर के उपस्थिति एवं किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव झा के संचालन में कार्यकारी बैठक किया गया  बैठक में किसान मोर्चा के 21 सदस्यीय जिला कमिटी की घोषणा के साथ विधान सभा प्रभारियों की सूचि मनोनयन किया गया बैठक में पार्टी के जिला महामंत्री प्रमोद सिंह भाजपा नेता कुंदन प्रताप सिंह ने सम्बोधित करते हुए बताया की सभी लोग मोदी गारंटी रथ को अपने अपने पंचायत में घुमवाना तय करें। प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने बिहार सरकार के किसान विरोधी रवैये को हासिये पर लेते हुए बताया की किसानो को सही समय पर उर्वरक भी उपलब्ध नहीं होता है। जिला अध्यक्ष रणधीर खन्ना ने बताया की एक तरफ मोदी जी किसानों के आय को दुगुनी करने में किसान हितैसी योजनाए बना रहे हैं। दूसरी तरफ बिहार में जितने भी सहकारी समिति है वो हतोत्साहित है। केंद्र से मिले सुविधाओं को सही तरीके से बिहार की निकम्मी सरकार होने नहीं दे रही है। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुकेश कुशवाहा उपाध्यक्ष फेकू यादव रामचंद्र यादव विकाश चंद्र अमित ठाकुर नरेंद्र कुमार गणेश झा   अमरेश चौधरी  जिला मंत्री कारी पासवान कोषाध्यक्ष पप्पू सिंह प्रवक्ता आलोक कुशवाहा राजेश यादव रमाशंकर रामाशीष मंडल शत्रुघ्न चौधरी संतोष मेहता, मनोज कुमार झा कुलदीप मिश्रा के साथ दर्जनों किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: