मधुबनी : डीएम एसपी ने किया EVM वेयर हाउस का निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 दिसंबर 2023

मधुबनी : डीएम एसपी ने किया EVM वेयर हाउस का निरीक्षण

evm-vear-house-inspaction
मधुबनी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने ई.वी.एम. वेयर हाउस का किया निरीक्षण। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, सुशील कुमार ने  गिरधारी पब्लिक लाईब्रेरी स्थित ई.वी.एम. वेयर हाउस का आंतरिक निरिक्षण किया , जिसमें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में ई.वी.एम. वेयर हाउस में लगे सभी उपकरणों, विद्युतीकरण, अग्निषमण यंत्रों, सी.सी.टी.वी. आदि की जाँच की गई। जाँच के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा ई.वी.एम. वेयर हाउस में लगे सभी उपकरणों, विद्युतीकरण, अग्निषमण यंत्रों, सी.सी.टी.वी. आदि पर संतुष्टि प्रदान की गई। जाँच के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकरी एवं ई.वी.एम. कोषांग के कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: