मधुबनी : 28 दिवसीय कारपेंटर पर व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 दिसंबर 2023

मधुबनी : 28 दिवसीय कारपेंटर पर व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Carpentar-training-madhubani
जयनगर/मधुबनी, जिले में भारत-नेपाल सीमा पर अवस्तिथ जयनगर अनुमंडल मुख्यालय में गोविंद सिंह भंडारी,कमांडेंट 48वीं वाहिनी जयनगर के निर्देशानुसार मधुबनी जिले में अवस्थित 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर की बाह्य सीमा चौकी जानकीनगर में गृह मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत  मिथिला सेवा समिति नवटोली, मधुबनी के माध्यम से चलाये जा रहे  28 दिवसीय कारपेंटर पर व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन  समारोह आयोजित किया गया। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत तीस सीमावर्ती युवाओ को स्वरोजगार हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण दिलाया गया। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर युवाओ में स्वयं रोजगार को बढ़ावा देना है, ताकि प्रशिक्षण उपरांत अपना स्वयं रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के दौरान विवेक कुमार ओझा उप-कमांडेंट 48विं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर, एवं मिथिला सेवा समिति नवटोली, मधुबनी के समन्वयक संजीव चौधरी और ट्रेनर भूगेंदर सिंह ठाकुर शामिल हुए। कार्यक्रम के अन्त मे विवेक कुमार ओझा उप-कमांडेंट द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र तथा प्रशिक्षण से संवन्धित एक-एक कारपेंटर टूल्स किट वितरित किये गए।

कोई टिप्पणी नहीं: