पटना : मोदी सरकार द्वारा मीडिया का दमन बर्दाश्त के बाहर: डा अखिलेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 जनवरी 2024

पटना : मोदी सरकार द्वारा मीडिया का दमन बर्दाश्त के बाहर: डा अखिलेश

Bihar-congress-attack-modi-government
पटना। जब से मोदी सरकार सत्ता में आयी है एक के बाद एक लोकतंत्र के सभी स्तंभ पर हमला बोल रही है। यह हर विरोधी स्वर को, हर आलोचना को कुचलने का कुत्सित प्रयास में लगी है। मीडिया के खिलाफ अजीब भय का वातावरण पैदा किया जा चुका है। मीडिया से जुड़े लोगों को और खासकर पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है। न्यूज में देखा कि झारखंड के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के घर पे ईडी का छापा पड़ा। पुलिस द्वारा देश के जानेमाने पत्रकारों को प्रताड़ित करने का काम पहले से चल रहा है। कांग्र्रेस ये सब बर्दास्त नहीं कर सकती। यह बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुधबार को होटल मौर्या में आयोजित एक विशेष प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कही।  मीडिया पर हो रहे अत्याचार पर धाबा बोलते हुए डा0 सिंह ने कहा कि देश के कई नामचीन पत्रकारों को मोदी सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा है। जैसे अजीत अंजुम, रवीस कुमार, पुण्य प्रसून बाजपेयी और अभिसार शर्मा इत्यादि। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति एकदम आपातकाल वाली स्थिति है। आपालकाल के दौरान भी मीडिया अपना संपादकीय विरोध स्वरूप खाली छोड़ दिया करती थी और बाकी पन्नों पर सरकार की आलोचना होती थी। आज आलोचना करो तो ईडी का छापा। आखिर भाजपा को मीडिया से इतना डर क्यों है? एक सवाल बार-बार मन में आता है कि आखिर मोदी जी पिछले 10 सालों में एक भी प्रेस वार्ता क्यों नहीं की। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की ऐसी दयनीय स्थिति कभी नहीं रही। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके समय में मीडिया के लोग उनके साथ चलते थे। पूरा माहौल बदल गया है। इस प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के जो लोग शामिल रहे वे हैं-कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, ब्रजेश पाण्डेय, कपिलदेव प्रसाद यादव, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, आनन्द माधव, डा0 विनोद शर्मा, असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन।

कोई टिप्पणी नहीं: