पटना : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 30 जनवरी 2024

पटना : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि

Remember-mahatma-gandhi
पटना. बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने  कहा कि गांधी एक विचार हैं और विचार कभी मरते नहीं है। गांधीवाद से अहिंसा और सत्याग्रह का सबक लेकर भारत ने विकास की राह पकड़ी लेकिन आज देश की सत्ता में गांधी के हत्यारे उनके विचारों को मारने के प्रयास में हैं जो कांग्रेस कभी सम्भव नहीं होने देगी। महात्मा गांधी ने देश को एकजुट किया और सभी धर्म सम्प्रदाय को एकजुट किया। गांधीवादी विचार देश की पहचान है। गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है और आने वाले दशकों तक रहेंगे। महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर  माल्यार्पण करने  वाले में हरखू झा, लालबाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन,डॉ विनोद शर्मा,सुमन कुमार मल्लिक, एस.झा आदि  कांग्रेस जन मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: