सीहोर : अनाथलय में मनाया गणतंत्रता दिवस,बच्चों को बांटे फल और कई उपहार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 जनवरी 2024

सीहोर : अनाथलय में मनाया गणतंत्रता दिवस,बच्चों को बांटे फल और कई उपहार

Republic-day-in-orhan-home
सीहोर। जिला मुख्यालय पर संचालित एक मात्र अनाथलय छात्रावास टैगोर के बच्चों के साथ राष्ट्रीय पासमंदा मुस्लिम संघ एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के प्रदेशाध्क्ष समाजसेवी नौशाद खान ने गणतंत्रता दिवस मनाया। छात्रावास में रह रहे अनाथ हो चुके जिले के गरीब आदिवासी अनुसुचित जाति वर्ग के करीब 75 बच्चों को पाठ़्य सामग्री के साथ प्रदेशाध्यक्ष नौशाद खान के द्वारा फलों का वितरण किया गया। छात्रावास टैगोर अधीक्षक कमल सिंह मालवीय, दीपक कुमार राय,कमल सूर्यवंशी, जितेंद्र मालवीय ने प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान आमिर हुसैन, साजिद पठान और मुख्तार खान का पुष्प मालाऐं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण सहित बच्चों के रहने भोजन पानी की व्यवस्था को लेकर खान ने अधीक्षक कमल सिंह मालवीय से जानकारी प्राप्त ली। संबोधित करते हुए खान ने अनाथलय छात्रावास टैगोर में रह रहे बच्चों के लिए नवीन भवन निर्माण का प्रस्ताव जिले के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और विधायक सुदेश राय के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: