मधुबनी : पूर्व शिक्षक सह महन्थ के निधनोपरांत महाभंडारा सह कबीर भजन का हुए आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 जनवरी 2024

मधुबनी : पूर्व शिक्षक सह महन्थ के निधनोपरांत महाभंडारा सह कबीर भजन का हुए आयोजन

Kabir-bhajan
लदनियां/मधुबनी, जिले के लदनियां प्रखंड के कबीर आश्रम,पथलगाढ़ा के संस्थापक पूर्व शिक्षक सह महन्थ स्व. राम कर्ण यादव के निधनोपरांत महाभंडारा सह कबीर भजन का आयोजन उनके जेष्ठ पुत्र वीरेन्द्र कुमार यादव के द्वारा मंगलवार को किया गया। महाभंडारे में तीन सौ से अधिक संतो ने भाग लिया। संतों को कम्बल व वस्त्रादि से सम्मानित किया गया। भजन व प्रवचन में मुख्य रूप से महात्मा सत्येन्द्र साहब, देव सुन्दर साहब, सुरश्याम बाबा,शिव कुमार दास, परीक्षण साहब, राम चन्द्र साहब,अमर प्रसाद ठाकुर,मीरा साध्वी,शिव शंकर साहब,महेश्वर साहब, गंगा देवी, रामो साफी आदि उपस्थित थे। इधर स्व. राम कर्ण यादव के परिवार के सदस्य विनय कुमार यादव, रामा शीष यादव,खुशी लाल यादव,देव नाथ यादव,सूर्य नारायण यादव, पुत्री उमदा देवी संगिता देवी,मुखिया नवीन कुमार यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव, राम प्रकाश यादव,लेख नारायण यादव, राम देव यादव, धर्म विजय कुमार यादव, गंगेश कुमार यादव, सहित सम्पूर्ण सदस्यों ने संतों के स्वागत-सत्कार में सहयोग कर रहे थे। महात्मा सत्येन्द्र साहब ने कबीरदास के भक्तों को कहा कि भगवान के नाम का स्मरण करने मात्र से लोग माया से छुटकर भगवान की शरणागति पा लेते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: