पटना : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डूमर लाल बैठा की 99 वीं जयंती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 जनवरी 2024

पटना : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डूमर लाल बैठा की 99 वीं जयंती

Teibute-doomar-laal-baitha
पटना. पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डूमर लाल बैठा की 99 वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में मनायी गयी. इस अवसर पर स्व0 डुमर लाल बैठा के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए वाक्तऔ ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज के दलित, अल्पसंख्यक, महिला एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के विकास के लिये कई कार्यक्रम चलाये. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, हरखू झा, ब्रजेश प्रसाद मुनन,डॉ विनोद शर्मा, राम विनय सिंह,रेणु बिहारी लाल,नलिन कुमार, राज कुमार झा, रमेश कुमार, नीलू कुमारी, बबीता देवी, शोभा देवी, दशरथ सिंह, कमल साव, आलोक ठाकुर  आदि कांग्रेसजनों ने स्व0 बैठा के चित्र पर माल्यार्पण ,कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

कोई टिप्पणी नहीं: