पटना : 22 जनवरी को बिहार मे एक दिन मांस मछली के बिक्री पर रोक लगाये सरकार : मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जनवरी 2024

पटना : 22 जनवरी को बिहार मे एक दिन मांस मछली के बिक्री पर रोक लगाये सरकार : मोर्चा

upendra-chauhan-morcha
पटना, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र चौहान प्रधान महासचिव नरेश महतो एवं मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता में नीलमणि पटेल ने सयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि आगामी 22 जनवरी 2024 को राम जन्मभूमि अयोध्या में श्री राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें देश भर से लाखों सनातनी एव श्री राम भक्त श्रद्धालु अयोध्या की ओर जा रहे है । इस ऐतिहासिक क्षण २२ जनवरी के दिन सामाजिक न्याय मोर्चा बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मांग करता है कि सम्पूर्ण प्रदेश मे मांस मछली के बिक्री पर रोक लगायी जाए। देश के कयी राज्य जिसमे उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने अपने प्रदेश मे आगामी २२ जनवरी के दिन मांस मछली के बिक्री पर रोक लगाई है। यह योगी सरकार का सराहनीय निर्णय है। मोर्चा इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार जताता है और बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से भी मांग करता है कि बिहार मे भी इस दिन मांस मछली के बिक्री पर प्रतिबंध लगाये।

कोई टिप्पणी नहीं: