सीहोर : मरीह माता मंदिर पर 108 कन्याओं को भोजन प्रसादी का वितरण किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 जनवरी 2024

सीहोर : मरीह माता मंदिर पर 108 कन्याओं को भोजन प्रसादी का वितरण किया

Kanya-bhojan-sehore
सीहोर। शहर के विश्राम घाट के समीपस्थ मरीह माता मंदिर पर अयोध्या में भगवान श्रीराम के विराजमान और प्राण-प्रतिष्ठा अवसर पर आस्था और उत्साह के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था। इस मौके पर यहां पर सुबह भगवान श्रीराम का अभिषेक के साथ माता जी के भजन कीर्तन के पश्चात सुबह ग्यारह बजे से कन्या भोज का शुभारंभ किया गया। भोज में करीब 108 से अधिक कन्याओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर मंदिर के व्यवस्थापक रोहित मेवाड़ा, जितेन्द्र तिवारी और सोनू सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे। 


कोई टिप्पणी नहीं: