पटना : सदाकत आश्रम में धूमधाम से मना मकर संक्रांति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जनवरी 2024

पटना : सदाकत आश्रम में धूमधाम से मना मकर संक्रांति

Makar-sankranti-sadakat-ashram
पटना। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में धूमधाम से मकर संक्रांति मनाया गया। इस अवसर पर चूड़ा-दही एवं तिलकुट के भोज का सुंदर आयोजन किया गया। सैकड़ों कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता एक साथ बैठकर इसका आनन्द लिया। भोज का आयोजन प्रदेश कांग्रेस के विधि विभाग के अध्यक्ष संजय पाण्डेय द्वारा किया गया।  बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामना दी। इसके अलावा इस अवसर पर जुटे कांग्रेसजनों को भी बधाई दी। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए।  इसमें शामिल होने वाले नेताओं में प्रमुख हैं पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अवधेश कुमार सिंह, विधायक राजेश कुमार, विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह, प्रतिमा कुमारी दास, डा0 हरखू झा, पूनम पासवान, भावना झा, लाल बाबू लाल, राजेश राठौड़,ब्रजेश प्रसाद मुनन, आलोक हर्ष, डा0 संजय यादव, संजय कुमार पाण्डेय, डा0 विनोद शर्मा, ज्ञान रंजन,कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, शशि रंजन, धनंजय शर्मा,चुन्नू सिंह, पुरूषोत्तम मिश्रा, असफर अहमद, आशुतोष शर्मा, मिन्नत रहमानी, सौरभ सिन्हा, अरविन्द लाल रजक, अरविन्द ठाकुर,वैद्यनाथ शर्मा, अखिलेश्वर सिंह, मृणाल अनामय, राज छविराज, राजन यादव,सुनील कुमार सिंह,निधि पाण्डेय,सुदय शर्मा, सत्येन्द्र कुमार सिंह, आदित्य कुमार पासवान, प्रियंका सिंह,गुरूदयाल सिंह,शम्मी कपूर, मो0 शहनवाज, फिरोज हसन,विशाल कुमार यादव, अभय कुमार, नागेन्द्र सिंह, सतेन्द्र प्रसाद, मो0 अबदुल्ला, कृष्णकांत तिवारी, मिथलेश राय इत्यादि। 

कोई टिप्पणी नहीं: