सीहोर : विहिप नगर कार्यकारिणी ने संतो को दिया आमंत्रण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

सीहोर : विहिप नगर कार्यकारिणी ने संतो को दिया आमंत्रण

Vhp-invitation-sehore
सीहोर। आश्रम और मंदिर पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की नगर कार्यकारिणी ने संतो को अयोध्या में आयोजित श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महत्सव का आमंत्रण दिया। हंस दास मठ के संत हरिराम दास महाराज,खेड़ापति हनुमान मंदिर बडिय़ाखेड़ी के संत संजय दास महाराज, राम जानकी मन्दिर अधिकारी मंदिर बडिय़ाखेडी के श्रीहरि दास महाराज के चरण स्पर्श कर प्रांत प्रचार प्रमुख मध्य भारत प्रांत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जितेन्द्र ,अलखराज राठौर प्रचार प्रसार प्रमुख, परम परमवीर जाट नगर अध्यक्ष,क्षितिज श्रीवास्तव नगर सह विशेष संपर्क प्रमुख,दीपक पुरोहित आदि विहिप कार्याकार्ताओं ने अयोध्या में आयोजित श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महत्सव का आमंत्रण दिया। समस्त संतों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने की स्वीकृति प्रदान कर कार्यकर्ताओं को आशिर्वाद प्रदान किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: