दो लाख इनामी रकम के मोस्ट वांटेड नक्सली कारे लाल कोड़ा उर्फ़ प्यारे लाल कोड़ा गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

  
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 30 जनवरी 2024

demo-image

दो लाख इनामी रकम के मोस्ट वांटेड नक्सली कारे लाल कोड़ा उर्फ़ प्यारे लाल कोड़ा गिरफ्तार

  • लखीसराय जिले के विभिन्न थानों में अब तक ज्ञात 11 नक्सल कांड में दर्ज है वह
  • गिरफ्तार नक्सली पिछले 10 वर्षों से चल रहा था फरार

IMG-20240130-WA0013
पटना: 29जनवरी, सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत 32वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रविवार (28.01.2024)  को दो  लाख इनामी रकम के मोस्ट वांटेड नक्सली कारे लाल कोड़ा उर्फ़ प्यारे लाल कोड़ा को कजरा पुलिस थाना क्षेत्र के कानिमोह गाँव से गिरफ्तार किया गया। 32वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, डोभी के डी-समवाय बन्नू बगीचा ने अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) लखीसराय, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लखीसराय की अगुवाई में स्थानीय पुलिस के सहयोग से कजरा पुलिस थाना क्षेत्र के कानिमोह गाँव में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया और मोस्ट वांटेड नक्सली कारे लाल कोड़ा उर्फ़ प्यारे लाल कोड़ा को कानिमोह गाँव से गिरफ्तार है। गिरफ्तार नक्सली कारे लाल कोड़ा पर लखीसराय जिले के विभिन्न थानों में अब तक ज्ञात 11 नक्सल कांड दर्ज है तथा वह पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहा था। गहन पूछताछ के बाद,  उसे अगली कार्रवाई के लिए पुलिस थाना बन्नू बगीचा को सौंप दिया गया है । 

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *