पटना : ’कांग्रेस पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग सदाकत आश्रम में कर्पूरी ठाकुर शताब्दी जयंती मनाई’ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 24 जनवरी 2024

पटना : ’कांग्रेस पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग सदाकत आश्रम में कर्पूरी ठाकुर शताब्दी जयंती मनाई’

Bihar-congress-tribute-karpuri-thakur
पटना। कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 100 वी जयंती मनाई गई। एवं पार्टी पदाधिकारियों पर व्याख्यान भी दिया गया। ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव जी के निर्देश पर पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी डॉ गौतम कुमार के साथ प्रदेश के पदाधिकारियों ने जन्म शताब्दी मनाई। डॉ गौतम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के ईमानदारी और सामाजिक न्याय की चर्चा आज हर पार्टी कर रही है। बीजेपी ने तो भारत रत्न देने पर मुहर लगाई है। प्रदेश प्रवक्ता रवि रंजन ने बताया कि उनके ईमानदार राजनीति से सीखने की जरूरत है। इस अवसर पर पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि गोल्डन , कार्यालय प्रभारी मनीष सिंह, प्रदेश महासचिव विकास वर्मा, आलोक चंद्र यादव, डॉ पंकज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता ज्ञान रंजन, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नाथ तिवारी, पूर्व एमएलसी लालबाबू लाल मृणाल अनंत, विनोद शर्मा सहित पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: