मधुबनी : वाटसन स्कूल मैदान में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के अंतिम परेड का पूर्वाभ्यास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 24 जनवरी 2024

मधुबनी : वाटसन स्कूल मैदान में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के अंतिम परेड का पूर्वाभ्यास

  • डीएम-एसपी ने किया परेड का किया निरीक्षण, समारोह स्थल पर वरीय अधिकारियों के साथ तैयारियो  का भी लिया जायजा एवम दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

Republic-day-inspaction-madhubani
मधुबनी, डीएम अरविन्द कुमार वर्मा एवं एसपी सुशील कुमार ने वाटसन स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के अंतिम परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।  झंडे की सलामी,परेड का पूर्वाभ्यास, राष्ट्रगान का भी पूर्वाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समारोह की तैयारी,साफ-सफाई,यातायात प्रबंधन,सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर संबधित विभाग के पदाधिकारियो एवम अभियंताओं को भी  कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।  पूर्वाभ्यास परेड में सैप के जवान, पुरूष सशस्त्र बल, महिला सशस्त्र बल एवं गृह रक्षा वाहिनी के जवान आदि शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: