सीहोर : सिख समाज ने किया चौराहे पर मिठाई का वितरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जनवरी 2024

सीहोर : सिख समाज ने किया चौराहे पर मिठाई का वितरण

Distribute-sweets-sehore
सीहोर। सिख समाज सीहोर के द्वारा अयोध्या में आयोजित श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। गंगा आश्रम स्थित गुरुद्वारे में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आनंद डेयरी चौराहे पर सिख समाज  के वरिष्ठ जनों और युवकों के द्वारा  युवा भाजपा नेता सन्नी सरदार के नेतृत्व में आनंद डेरी चौराहे पर जय श्री राम के जय घोष के साथ श्री राम के भक्तों आम रहागीरों श्रद्धालुजनो वाहन चालकों दुकानदारों स्थानीय नागरिकों को  मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम के बाद सन्नी सरदार और सुनीता राठौर ने सभी आभार व्यक्त किया। सिख समाज जनों के द्वारा मनाई गई श्री राम महोत्सब में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और गुरु गोबिंद दी फौज के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सन्नी सरदार, लोकेश बग्गा, दिलीप सलूजा,गुरुचरण सिंह, प्रिंस राजपाल,राजू सलूजा ,देवेंद्र सिंह,बलवंत सिंह सहित अन्य गणमानीय नागरिक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: