मधुबनी : 24 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी ट्राइसाइकिल एवं 35 लाभुकों के बीच कंबल का भी वितरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 जनवरी 2024

मधुबनी : 24 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी ट्राइसाइकिल एवं 35 लाभुकों के बीच कंबल का भी वितरण

  • वितरण के पहले लाभुकों को ट्राइसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

Tri-cycle-distribution-madhubani
मधुबनी, आज बेनीपट्टी बुनियाद केंद्र पर 24 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी ट्राइसाइकिल दिया गया। साथ ही 35 लाभुकों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में   वितरण कार्य बेनीपट्टी अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र में किया गया। बेनीपट्टी अनुमंडल के 40 लाभुकों को कॉल करके बुलाया गया जिसमे से 24 लाभुक ट्राइसाइकिल लेने आए। वितरण ADSS आशीष अमन एवम प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेनीपट्टी के द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। वितरण के पहले लाभुकों को ट्राइसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया जिसके पश्चात ट्राइसाइकिल वितरण किया गया। ठंड एवम शीतलहर को देखते हुए, लाभुकों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: