मधुबनी : कलुआही में पिकअप से 4200 बोतल शराब जप्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

मधुबनी : कलुआही में पिकअप से 4200 बोतल शराब जप्त

Alcohal-seized-madhubani
कलुआही/मधुबनी, जिले के कलुआही थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात्रि एक पिकअप से 4200 बोतल नेपाली देसी शराब जप्त किया। उक्त सूचना देते हुए कलुआही के थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप से नेपाली देसी शराब की खेप कलुआही की ओर आ रही है। इसके बाद अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार एवं पु.नि. निर्मल सिंह के साथ कलुआही रामजानकी कुटी के निकट से बीच होकर कलुआही स्कूल चौक आने वाली सरक में चुरा मिलकर निकट मधुबनी की ओर जा रहे पिकअप को रोक कर तलासी लीया तो उसपर 28 बोरा मे 4200 बोतल यानी कुल 1260 लीटर नेपाली शराब पाया गया। शराव को जप्त कर पिक अप के चालक मिथलेश कुँवर,साकिन-नरार,थाना-कलुआही,ज़िला-मधुबनी को गिरफ़्तार किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के बयान पर कलुआही थाना में कांड दर्ज कर गिरफ्तार चालक को न्याय हिरासत में भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: