मधुबनी : 150 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जनवरी 2024

मधुबनी : 150 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Harlakhi-alcohal-arrest
हरलाखी/मधुबनी, जिले के हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना की पुलिस ने 150 बोतल शराब के साथ बाइक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी विपिन कुमार सदा के रूप में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना एसआई दिनेश ओझा दलबल के साथ गस्ती पर निकले हुए थे। इसी क्रम में खिरहर बिलटू चौक पर वाहन चेकिंग शुरू की, जहां नेपाल से शराब लेकर बलाराही गांव की ओर से आ रहे तस्कर पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता से खदेड़ कर पकड़ लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: