बिहार : इन जिलों में बारिश के आसार, 15 शहरों में घने कोहरे का यलो अलर्ट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 जनवरी 2024

बिहार : इन जिलों में बारिश के आसार, 15 शहरों में घने कोहरे का यलो अलर्ट

rain-alert-bihar
पटना, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर बिहार व इसके आसपास इलाकों में चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से उत्तरी भागों के 15 शहरों में घने कोहरे को लेकर यलो अर्लट जारी किया गया है। वहीं, पांच व छह जनवरी को पटना सहित दक्षिण मध्य भागों के गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद व दक्षिण पश्विम भागों के बक्सर, रोहतास, भोजपुर, भभुआ ,औरंगबााद, अरवल जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। बुधवार को उत्तर पश्चिम भागों के पूर्वी व पश्विम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, उत्तर मध्य भागों के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, उत्तर पूर्व भाग के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया में घना कोहरे की चेतावनी है।

कोई टिप्पणी नहीं: