पटना : विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा वार रूम के चेयरमैन नियुक्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

पटना : विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा वार रूम के चेयरमैन नियुक्त

  • लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया वार रूम का गठन, कस ली कमर

Bihar-congress-war-room
पटना। लोकसभा चुनाव का 2024 में होना निश्चित है। इसके आलोक में कांग्रेस ने  वार रूम का गठन किया है। यह सब कवायद लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए है। कांग्रेस ने लगभग कमर कस ली है।  इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को बिहार कांग्रेस मुख्यालय में चुनाव के संचालन के लिए वार रूम के गठन की घोषणा की। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा को वार रूम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनके नाम की घोषणा डा0 सिंह ने की। वार रूम सीधे तौर पर दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय से जुड़ा होगा। वार रूम का गठन आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित कांग्रेस पार्टी के अक्रामक  प्रचार -प्रसार को धार देने की नीयत से किया गया है।

      

प्रदेश अध्यक्ष ने सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्त्ता में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के साथ राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की उपस्थिति में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के साथ बैठक में यह तय हुआ था कि वार रूम का गठन किया जाय। इसमें प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश के अलावा विधायक दल के नेता डा0 शकील अहमद खान भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद थे। प्रेसवार्त्ता का आयोजन राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा से संबंधित बुकलेट जारी करने के लिए किया गया था। प्रेसवार्त्ता को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भी सम्बोधित किया एवं मोदी के दस साल के शासन का काला चिट्ठा खोला। मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा0 सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर कोई पेंच नहीं है और वे बातचीत की प्रगति से संतुष्ट हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी साफ किया कि किशनगंज कांग्रेस की सिटिंग सीट है और उसपर कोई विवाद नहीं है। सीट शेयरिंग में हो रही देरी पर मीडिया के सवाल का जबाब देते हुए कहा कि हमें कोई हड़बड़ी नहीं है और भाजपा में भी अभी सीट शेयरिंग नहीं हुआ है। प्रेसवार्त्ता में शामिल नेताओं में हैं कांग्रेस विधायक दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, पूर्व अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री वीणा शाही, विजय शंकर दूबे, प्रेमचन्द्र मिश्रा, विधायक विजेन्द्र चौधरी, विनय वर्मा, लाल बाबू लाल, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन एवं राज किशोर सिंह इत्यादि।

कोई टिप्पणी नहीं: