मोकामा : ईश्वर और कलीसिया की मां विषय पर नोविना की प्रार्थना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 जनवरी 2024

मोकामा : ईश्वर और कलीसिया की मां विषय पर नोविना की प्रार्थना

  • मां मरियम तीर्थ यात्रा, मोकामा में 04 फरवरी को महापर्व है.इस महापर्व के पूर्व 26 जनवरी से 3 फरवरी तक नौ दिवसीय प्रार्थना एवं मिस्सा 3 बजे से

Mother-marry-mokama
मोकामा.26 जनवरी शुक्रवार को मोकामा पल्ली में मरियम-ईश्वर और कलीसिया की मां विषय पर नोविना की प्रार्थना .इस अवसर पर फादर पीटर आरोक्या स्वामी, येसु समाजी मिस्सा के मुख्य याजक होंगे.


27 जनवरी शनिवार को डॉन बॉस्को स्कूल पटना में मरियम- परिवारों की आदर्श और संरक्षिका पर नोविना की प्रार्थना.फादर मार्टिन आनंद मिस्सा अर्पित करेंगे.

28 जनवरी रविवार को कुर्जी पल्ली में मरियम -लोहू गवाहों की रानी पर नोविना की प्रार्थना.फादर सेल्विन जेवियर, येसु  समाजी मिस्सा अर्पित करेंगे.

29 जनवरी सोमवार को बख्तियारपुर में मरियम -दुखियों की सहायिका पर नोविना की प्रार्थना. फादर जोस एडावल्ली मिस्सा अर्पित करेंगे.

30 जनवरी मंगलवार को बरबीघा में मरियम - रोगियों की आशा पर नोविना की प्रार्थना.फादर रंजन,येसु समाजी मिस्सा अर्पित करेंगे.

31 जनवरी बुधवार को गया डिनरी में मरियम -की शरण में पर नोविना की प्रार्थना.फादर ओस्कर बेक आनसलेम, स्टीफन.

01 फरवरी गुरुवार को बसौनी में मरियम- प्रेरितों की रानी पर नोविना की प्रार्थना.फादर एस पीटर मिस्सा अर्पित करेंगे.

02 फरवरी शुक्रवार को नालंदा- बिहार शरीफ में मरियम -शांति की रानी पर नोविना की प्रार्थना.फादर प्रेम प्रकाश,फादर अनूप पीयूष ,फादर महिपाल मिस्सा अर्पित करेंगे.

03 फरवरी शनिवार को बाढ़ में मरियम-ईश्वरी कृपा की माता पर नोविना की प्रार्थना. फादर ज्ञान प्रकाश

कोई टिप्पणी नहीं: